BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई



12 अस्थाई दुकानों पर चला बुलडोजर, रेहड़ी-पटरी समेत सामान जब्त; यातायात बाधित करने वालों को सख्त चेतावनी
Vision Live News /— मौहम्मद इल्यास, ‘दनकौरी’ / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा, 21 अगस्त 2026। सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अस्थाई दुकानों और रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी और जगत फार्म मार्केट के आसपास सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे अस्थाई रूप से लगाए गए ढांचे और दुकानों को हटाया गया।
चुहड़पुर में 12 अवैध अस्थाई दुकानें ध्वस्त
प्राधिकरण की टीम ने चुहड़पुर क्षेत्र में 12 अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया। ये दुकानें सड़क किनारे अस्थाई स्ट्रक्चर बनाकर संचालित की जा रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक, इन दुकानों के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा था और यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।
कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किए गए। जब्त सामान को प्राधिकरण के स्टोर में जमा करा दिया गया।
शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाओ अभियान का दायरा केवल चुहड़पुर तक सीमित नहीं रहा। प्राधिकरण की टीम ने शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान रेहड़ी-पटरी और अन्य अस्थाई ढांचों को हटाकर सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।
यातायात बाधित करने वालों को सख्त चेतावनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, क्योस्क अथवा अन्य टेंपरेरी दुकानें लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्राधिकरण का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों और मार्गों पर अतिक्रमण के कारण जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
लगातार जारी रहेगा अभियान
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अस्थाई दुकानें और रेहड़ी-पटरी लगाकर कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }