BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर में खिलाड़ियों के जुनून के आगे मौसम भी हुआ नतमस्तक


 Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के छठे दिन प्रतिकूल मौसम भी खिलाड़ियों के जोश और जुनून को नहीं रोक सका। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों की कुल 63 टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में दमदार खेल-कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
निर्णायक मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दम
अंडर-14 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, कान्हा माखन स्कूल मथुरा, एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल और एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।
अंडर-17 वर्ग में एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर, असीसी कॉन्वेंट स्कूल नोएडा, एपीजे स्कूल नोएडा, द एशियन स्कूल देहरादून और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीमों ने बेहतरीन रणनीति, सामूहिक समन्वय और कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
वहीं अंडर-19 वर्ग में बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, आर्यन्स मेरठ और समरविला नोएडा की टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के एमडी सचिन चौधरी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा एवं नरेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों के मनोरंजन का भी रखा गया ध्यान
प्रतियोगिता के बीच खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए ‘बॉर्डर-2’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया। इससे खिलाड़ियों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।
विजन लाइव स्पेशल स्टोरी: प्रतिकूल मौसम के बावजूद मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतियोगिता के छठे दिन मुकाबलों में जहां खेल कौशल और रणनीति की परीक्षा हुई, वहीं खिलाड़ियों के अनुशासन और संघर्षशीलता ने सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर को यादगार बना दिया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }