BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

4 प्रतिशत आबादी से वंचित किसानों ने खोला मोर्चा, 2 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च


मौहम्मद इल्यास- दनकौरी / ग्रेटर नोएडा
 4 प्रतिशत आबादी के लाभ से वंचित किसानों ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में पीड़ित किसानों ने प्रेस वार्ता कर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आगामी आंदोलन की घोषणा की।
प्रेस वार्ता में किसानों ने ऐलान किया कि 2 सितंबर को सुबह 10 बजे घोड़ी-बजेड़ा स्थित शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। किसानों ने कहा कि यह मार्च अपनी मांगों और अधिकारों को शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
राजनीतिक नेतृत्व या संगठन के बैनर से अलग होगा आंदोलन
किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक नेता के नेतृत्व में नहीं है और न ही किसी संगठन के बैनर तले किया जा रहा है। उनके मुताबिक, 4 प्रतिशत आबादी के लाभ से वंचित किसान स्वयं अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट हुए हैं और अपने अधिकारों की मांग को मजबूती से उठाएंगे।
बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील
पीड़ित किसानों ने क्षेत्र के सभी वंचित एवं प्रभावित किसानों से 2 सितंबर को शहीद पार्क पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनकी मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
किसानों ने यह भी कहा कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखते हुए पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की।
प्रेस वार्ता के दौरान संतराम प्रधान, भीम सिंह, रूपा सिंह, दयाराम शर्मा, मुखिया सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }