BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस और स्कूल को अलमारी भेंट की


स्कूल परिसर में 50 पौधे लगाए, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से क्लब के सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामकौर बालिका हाई स्कूल, दुजाना में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से स्कूल के 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस, स्कूल कार्यालय के लिए एक अलमारी भेंट की गई। इसके साथ ही स्कूल परिसर में 50 पौधों का रोपण भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन निखिल गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा पिछले कई वर्षों से रामकौर बालिका हाई स्कूल के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल बैग, ड्रेस और स्टेशनरी सहित अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष स्कूल प्रबंधक हितेंद्र नागर ने इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने तथा स्कूल कार्यालय के लिए एक अलमारी भेंट करने का अनुरोध क्लब से किया था। क्लब ने इस अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की और विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस तथा स्कूल को अलमारी भेंट की।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण के संस्कार देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर वर्तमान स्कूल प्रबंधक जितेन्द्र नागर, रोटेरियन सौरभ बंसल, ऋषि के. अग्रवाल, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, रंजीत सिंह, मोहित सिंगल, के.के. शर्मा सहित विद्यालय से जुड़े अन्य गणमान्य एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों की शिक्षा एवं विद्यालय के विकास में क्लब द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की गई।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }