BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सरबजीत सिंह पुनः IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नियुक्त


उद्योग हितों, सदस्य सेवाओं और औद्योगिक विकास को नई गति देने का लिया संकल्प
   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए सरबजीत सिंह को पुनः IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर उद्योग जगत एवं संगठन के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पुनर्नियुक्ति के बाद सरबजीत सिंह ने IIA के राष्ट्रीय नेतृत्व, ग्रेटर नोएडा चैप्टर की कार्यकारिणी समिति, वरिष्ठ सदस्यों एवं सभी सदस्यगण का उन पर पुनः विश्वास जताने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी कार्यकारिणी, संगठन के सदस्यों तथा शासन-प्रशासन के सकारात्मक सहयोग का सामूहिक परिणाम रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विभागों तथा उद्योगों से जुड़े अधिकारियों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सरबजीत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कार्यकाल में भी सभी के सहयोग और समन्वय से उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, रचनात्मक सुझाव और सकारात्मक सहयोग का आह्वान करते हुए कहा, "हमारी टीम की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सामूहिक प्रयासों से हम IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और उद्योग जगत के हितों की प्रभावी आवाज बनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"
IIA की ओर से उम्मीद जताई गई है कि सरबजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा चैप्टर आगामी वर्ष में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक विकास तथा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }