BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दादरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश


गौतमबुद्ध नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
 मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"/ दादरी (गौतमबुद्धनगर)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया।
दिल्ली से अलीगढ़ जाते समय दादरी मुख्य तिराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और कांग्रेस के नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और सर्वधर्म समभाव की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का लोकतांत्रिक और वैचारिक स्तर पर मुकाबला करने और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, प्रदीप नरवाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से प्रदेश में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि जिले में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में अजय चौधरी, अशोक पंडित, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, पुनीत मावी, धर्मवीर प्रधान, कपिल भाटी, विजय नागर, तीरथराम वाल्मीकि, धर्म सिंह, धर्मेन्द्र भाटी, अरुण गुर्जर, अरविन्द रेक्सवाल, किशन शर्मा, देवेश चौधरी, दयानन्द नागर, नदीम, रमेश वाल्मीकि, गजन प्रधान, नीरज शर्मा, रतनवीर मास्टर, धीरे सिंह, मेहरचंद वाल्मीकि, प्रिंस भाटी, जय प्रसाद, सबु मालिक, नीरज शर्मा डेरी, राजेंद्र, सुनील कुमार, रजनीश सिंह, मोनू, राहुल, कैलाश बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक मायने:
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस लंबे समय से संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा भरने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले महीनों में जिले में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }