BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा भाजपा नेताओं ने पलवल पहुँचकर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ


शॉल, पगड़ी और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर किया सम्मान, जनसेवा और युवा सशक्तिकरण में योगदान की सराहना
  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा / पलवल
भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं विधि मंत्री श्री गौरव गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र पलवल (हरियाणा) पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गौरव गौतम का शॉल, पगड़ी और पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गौरव गौतम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। खेलों के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है। उनके नेतृत्व में हरियाणा में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है और युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मंत्री गौरव गौतम का जन्मदिवस केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें निरंतर यश, कीर्ति, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।
इस अवसर पर भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की उपाध्यक्ष पंडित सुनील तुगलपुरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा, मण्डल मंत्री विपिन शर्मा (बिसरख मण्डल) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राकेश पांडे उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }