BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

विनायक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. वी.एस. चौधरी का निधन

🕊️ दुःखद समाचार | नोएडा
नोएडा के प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी, विनायक हॉस्पिटल (सेक्टर-27) के प्रबंध निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. वी.एस. चौधरी का रविवार सुबह लगभग 11 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। वे स्वर्गीय चौधरी अतर सिंह 'मास्टर जी' (पूर्व प्रधानाचार्य, मिहिर भोज इंटर कॉलेज, दादरी) के पुत्र थे।
डॉ. चौधरी चिकित्सा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व थे। वे भाजपा के नोएडा के प्रथम जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से पूरे गौतमबुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
दी गुर्जर विद्या सभा, दादरी के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रामशरण नागर ने उनके निधन की सूचना साझा करते हुए कहा कि डॉ. वी.एस. चौधरी का असमय निधन समाज, चिकित्सा जगत और जनसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, डॉ. वी.एस. चौधरी का अंतिम संस्कार  सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट, नोएडा में किया जाएगा।
विजन लाइव न्यूज़ की ओर से भी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
ॐ शांति। 🕊️
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }