BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दनकौर नगर पंचायत के वार्ड-8 में 20 लाख रुपये की लागत से बनेगी आरसीसी सड़क, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने किया शुभारंभ

 मौहम्मद इल्यास "दनकौरी" / दनकौर (गौतमबुद्धनगर)
दनकौर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 स्थित प्रेमपुरी मोहल्ले में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण की शुरुआत मंगलवार को कर दी गई। नगर पंचायत दनकौर के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह सड़क जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निकट पूर्व चेयरमैन अजय भाटी के कॉर्नर से लेकर श्री साबिर नेता के आवास तक बनाई जाएगी। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि इस आरसीसी सड़क के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रेमपुरी मोहल्ले के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत दनकौर क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जहां भी सड़क, नाली या अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
सड़क निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुल्तान नागर, सभासद रवि नागर, जगदीश चंद्र अग्रवाल, राकेश गोयल, साबिर नेता, राजेंद्र मिस्त्री, राजा इलेक्ट्रॉनिक्स, दिनेश नागर, पूर्व सभासद पप्पी, राशिद तथा राजू बर्गर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर नगर पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }