BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जेवर टोल महाप्रबंधक के बयान पर भड़के किसान, कार्रवाई की मांग; एक सप्ताह में कदम न उठे तो महापंचायत की चेतावनी

📍 ग्रेटर नोएडा/जेवर | Vision Live News
✍️ मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”
जेवर टोल प्लाजा के महाप्रबंधक के कथित बयान से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा और संबंधित अधिकारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ओएसडी शैलेंद्र सिंह को यह ज्ञापन सौंपते हुए मामले को गंभीर बताया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने आरोप लगाया कि जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा किसानों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के मान-सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
भाकियू (कृषक) के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह ज्ञापन यमुना प्राधिकरण के सीईओ के नाम सौंपा गया है, जिसमें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 22 नवंबर को जेवर टोल प्लाजा पर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे और आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, जीतू गुर्जर, जतन सिंह, प्रमोद चौधरी, राकेश अवाना, सरजीत नागर, सोविंदर चेची, भोला भाटी, दिनेश बंसल, राजवीर कसाना, इंदरपाल कसाना सिंह सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसानों के इस कड़े रुख से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें प्राधिकरण की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }