BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

बील अकबरपुर में योग दिवस पर हुआ कार्यक्रम, जनभागीदारी से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश


मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”, दादरी/ग्रेटर नोएडा

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दादरी देहात मंडल के अंतर्गत बील अकबरपुर गांव स्थित आर.के. चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन गीता पंडित रहीं। इस दौरान योग प्रशिक्षक चमन भाटी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर दादरी देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटी, मंडल अध्यक्ष भिकारी सिंह, प्रभारी मुकेश चौहान, मंडल महामंत्री रामेंद्र भाटी, नरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मनीष भाटी (बीडीसी), जयवीर सिंह, एडवोकेट श्रीपाल कोट, सुमित भाटी, मंडल मंत्री सुखविंदर भाटी, राजकुमार शर्मा, मंडल आईटी संयोजक सत्येंद्र सिंह सहित दादरी देहात मंडल की कार्यकारिणी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन मनीष भाटी (बीडीसी, कठेहरा), कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा उपाध्यक्ष दादरी देहात मंडल, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }