BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं स्टाफ को योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, और योग इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है। प्राचीन भारतीय परंपरा से जुड़ा योग आज वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है।
इसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित जनों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिनमें प्राणायाम, सुखासन, वक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं सूर्य नमस्कार प्रमुख रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है और शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के विचारों और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता ने भी अपने संदेश में कहा कि योग के लाभों को देखते हुए आज पूरा विश्व इसे अपना रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीया जा सके।
कार्यक्रम में संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पल्लवी सिंह सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण योगमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }