BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आईटीएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

मौहम्मद इल्यास “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स और स्टाफ के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन का स्वरूप जन-जागरूकता अभियान जैसा बन गया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से पधारे योग गुरु धर्मराज योगाचार्य ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर आयुष मंत्रालय से डॉ. अतुल बाबू वार्ष्णेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के जिला संयोजक एस.के. बैसला, आईटीएस कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा, योगेश शर्मा, मनीष कुशवाहा, डॉ. दिलीप सिंह एवं डॉ. रिचा कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }