BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू (कृषक) की एनपीसीएल अधिकारियों से अहम बैठक

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
किसानों से जुड़ी बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) के अधिकारियों से मिला। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि बैठक में एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी—राजेश श्रीवास्तव (जीएम ऑपरेशन), ईशफाक बैग (डीजीएम ऑपरेशन), तरुण राज (मैनेजर), रमेश कुमार (सीनियर मैनेजर), सुशील सुनार (सीनियर मैनेजर) और तरुण चौहान (मैनेजर) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में किसानों ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें प्रमुख रूप से किसानों पर दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमे, बिजली बिलों में धांधली, समय पर नए बिजली कनेक्शन न मिलना और प्रीपेड मीटर व्यवस्था को समाप्त करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा कई गांवों और सेक्टरों में खुले पड़े पैनल बॉक्स से संभावित हादसों का खतरा, क्षेत्र में हो रही भारी बिजली कटौती, तथा किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस पर एनपीसीएल अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए एक महीने का समय मांगा है।
भाकियू (कृषक) ने साफ किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा।
इस मौके पर कृष्ण नागर, ऋषिपाल कसाना, सरजीत नागर, रविंद्र भाटी, सोविंदर चेची, विक्रम नागर (अमरपुर), भूपेंद्र नागर, सुमित सिंह, इमरान खान, सुमित नागर, राशिद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }