BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

‘मन की बात’ के 135वें संस्करण में पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी का संदेश, ग्रेटर नोएडा मण्डल के 118 बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण


 
 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
 भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में मण्डल के सभी 118 बूथों पर शत-प्रतिशत सामूहिक श्रवण कराया गया। कार्यक्रम के बाद प्रत्येक बूथ से उपस्थिति एवं गतिविधियों का विवरण सरल ऐप पर अपलोड किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती, ऊर्जा संरक्षण और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वदेशी युद्धपोतों, क्रूज़ मिसाइलों और रक्षा उत्पादन में बढ़ी आत्मनिर्भरता ने देश की सामरिक शक्ति के साथ-साथ वैश्विक प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और दीर्घकालिक विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने विवाह जैसे अवसरों पर स्वर्ण खरीद में संयम बरतने की अपील को मिले सकारात्मक जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए इसे जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बताया।
उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के लिए कार-पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। साथ ही किसानों से प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त खेती अपनाने, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सकारात्मक प्रयास भी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और जनसहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }