BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कठैड़ा गांव में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, संगठन सशक्तिकरण और जनसमस्याओं पर मंथन

📰 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी (गौतमबुद्धनगर)
दादरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम कठैड़ा में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, क्षेत्रीय जनसमस्याओं को उठाने और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ‘चोटीवाला’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने हाल ही में सम्पन्न बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि धनबल और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे चुनाव जीतने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष तीरथराम वाल्मीकि ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं गंभीर हैं, जिन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाकर समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति की समस्या, शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी तथा नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रूप से सामने आईं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन सभी मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में तीरथराम वाल्मीकि, रिजवान चौधरी, प्रिन्स भाटी एडवोकेट, मुकेश शर्मा, धर्मवीर प्रधान, कपिल भाटी एडवोकेट, सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, सचिन शर्मा, गजन प्रधान, विनोद शर्मा, जीतराम भाटी, मंतेश, प्रदीप राणा, राजकुमार खटाना, अंकुर भाटी, लीलू, हिमांशु, गौरव, सचिन सिंह, सन्नी बैंसला, सुमित भाटी, रविंद्र, अर्पित, करण सिंह, अतुल, सचिन, चेतन, हरित भाटी, नरेंद्र सैनी, जगेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह ग्राम चौपाल न केवल स्थानीय समस्याओं को सामने लाने का मंच बनी, बल्कि संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।