BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा में क्रांति दिवस पर अमर शहीद धन सिंह कोतवाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


📍मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
क्रांति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान की अध्यक्ष मृगांका सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धन सिंह कोतवाल का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और उनके आदर्शों को समाज में जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मवीर प्रधान और सचिव योगेंद्र सिंह भाटी (एडवोकेट) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर वीरेंद्र डाढा की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में जयकरण भाटी, देवेंद्र सिंह भाटी, हातम सिंह भाटी, वीर सिंह नागर, सुखबीर सिंह आर्य, प्रताप सिंह नागर और डॉ. राजू नगर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया।
इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की प्रबंधक समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि धन सिंह कोतवाल का योगदान स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय है और उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज में देशभक्ति, एकता और ऐतिहासिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }