BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नारे, रैली और गीतों से गूंजा नोएडा, शिक्षा के प्रति जागरूक हुआ जनमानस



बालिका शिक्षा से डिजिटल लर्निंग तक दिखा समग्र शिक्षा अभियान का व्यापक स्वरूप
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान सम्पन्न, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता बनी प्रेरणास्रोत
Vision Live / गौतमबुद्धनगर
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा के संवर्धन, निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल शिक्षा के प्रसार तथा डीबीटी योजनाओं के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस जनोपयोगी अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा विनय प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अभियान में कम्पोजिट विद्यालय मोरना, विकास खंड बिसरख के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन में विद्यालय की सुगमकर्ता अंजू राठौर एवं शहिन का सराहनीय योगदान रहा। वहीं विकास खंड स्तर पर ब्लॉक नोडल (बालिका शिक्षा) अर्चना पांडेय द्वारा सभी गतिविधियों का कुशल समन्वय करते हुए अभियान को सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया।
जनजागरूकता दलों द्वारा रैली, प्रेरक नारों, शैक्षिक गीतों, संवादात्मक प्रस्तुतियों तथा प्रदर्शनी के माध्यम से निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, बालिका शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, डीबीटी के माध्यम से लाभ वितरण एवं विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क शैक्षिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जनसमुदाय तक पहुँचाई गई।
मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि 
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया।
इस जनजागरूकता अभियान में छात्रों, शिक्षकों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। यह अभियान शिक्षा के प्रति सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने और शैक्षिक योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त, प्रेरणादायी एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।