BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 पर आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेषज्ञों का ऑनलाइन सत्र, छात्रों को मिला “बिल्ड फॉर भारत” का मंत्र


Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष ऑनलाइन विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ई-सेल-आईटीएसईसी एवं आईटीएसईसी-एनएफईडी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका विषय रहा — “बिल्ड फॉर भारत: अगले दशक में अवसर”।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नवाचार-आधारित उद्यमिता, स्टार्टअप मानसिकता और भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम से परिचित कराना था। सत्र में बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग व प्रबंधन के छात्रों ने भाग लेकर भविष्य के अवसरों को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर डॉ. मनवेन्द्र यादव, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, अटल इनक्यूबेशन सेंटर – ईएमपीआई, विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि
“भारत का अगला दशक स्टार्टअप्स के नेतृत्व में नवाचार और समाधान का दशक होगा। युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने की दिशा में सोच विकसित करनी होगी।”
डॉ. यादव ने राष्ट्र-केंद्रित समस्या समाधान, स्केलेबल इनोवेशन और तकनीक-आधारित उद्यमिता पर अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर वास्तविक सामाजिक व आर्थिक प्रभाव पैदा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ई-सेल और इनक्यूबेशन टीम ने छात्रों को इनक्यूबेशन सपोर्ट, राष्ट्रीय नवाचार प्लेटफॉर्मों, स्टार्टअप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से जुड़ने के लाभ बताए और आइडिया से एक्ज़ीक्यूशन तक की यात्रा को स्पष्ट किया।
सत्र के अंत में छात्रों ने विशेषज्ञ से संवाद कर स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, फंडिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन मार्गों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज निरंतर नवाचार-आधारित शिक्षा, स्टार्टअप-केंद्रित कार्यक्रमों और उद्योग-इनोवेशन सहयोग के माध्यम से छात्रों को भविष्य के उद्यमी और भारत की स्टार्टअप-ड्रिवन अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।