BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर मंडल में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत


  Vision Live / ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर मंडल में आज पैरामाउंट सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मंडल कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि मनोज प्रधान के नेतृत्व में मंडल संगठन की रीति-नीति और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत फर्जी मतदाताओं व घुसपैठियों को हटाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न हो

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क कर सही मतदाताओं की पहचान करते हुए उनके SIR फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान ने शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठनात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, आनन्द भाटी, मनोज भाटी, नीतीश भाटी, जितेन्द्र भाटी, सतीश भाटी, वरुण धीमान, विजय रावल, सुनील सोनिक, मूलचंद शर्मा प्रधान, गौरव शर्मा, मनवीर नागर, शेखर नागर, शक्ति रावल, विशाल कुमार, अशोक चौधरी, रकम भाटी, संजीव चौहान, नवीन भाटी, राजेश ठेकेदार, आदेश भड़ाना, सतीश शर्मा, बीना शुक्ला, गीता सागर, अपर्णा सिंह, गायत्री तिवारी, सरोज, हेमंत त्यागी, चेतन शर्मा, मुकेश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।