BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल का भव्य स्वागत, SIR व MLC स्नातक चुनाव पर दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश


     Vision Live / ग्रेटर नोएडा
 समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद–लखनऊ खंडपीठ कृष्ण कन्हैया पाल एवं दिल्ली हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट व अधिवक्ता सभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुकीम अहमद चौधरी का जिला न्यायालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम शरण नगर एडवोकेट सहित साथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बार सभागार में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने आगामी SIR और MLC स्नातक चुनाव को लेकर अहम दिशा–निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिवक्ता समुदाय की एकता, रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में बार अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट,
सचिव अजित नागर,
एल्डर कमेटी चेयरमैन ब्रह्म सिंह नागर एडवोकेट,
तथा जिले के सैकड़ों सम्मानित अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम सौहार्द्र, अनुशासन और सकारात्मक राजनीतिक चर्चा के साथ संपन्न हुआ।
अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए आगामी चुनाव में मजबूत भूमिका निभाने का संकल्प लिया।