BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Vision Live/ ग्रेटर नोएडा 
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से ओमिक्रॉन-2 सेक्टर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र रावल ने कहा कि “रक्तदान महादान है। यह निस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च रूप है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।”
वहीं महासचिव मनीष कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि “आपके खून की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।”
कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक गणमान्य एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कुशलपाल राघव, एस.पी. जादौन, संजय राणा, अमित चौहान, अभय, सज्जन, अभिषेक, संजय शर्मा, दीपक ठाकुर, हरकेश राघव एवं विमल राघव शामिल रहे।
क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सेक्टरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।