BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

‘मन की बात’ के अंतिम एपिसोड में दिखा भारत का आत्मबल, बूथ स्तर तक सफल आयोजन में भगवत प्रसाद शर्मा की रही अहम भूमिका


   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एवं वर्ष 2025 के अंतिम एपिसोड का भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल के अंतर्गत सभी बूथों पर व्यापक एवं सुनियोजित आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस जनसंपर्क एवं मीडिया समन्वय अभियान को सफल बनाने में भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके कुशल मीडिया प्रबंधन, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय के कारण ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुँचा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर सुनवाई सुनिश्चित की गई, जिसकी निगरानी एवं मीडिया कवरेज का दायित्व भगवत प्रसाद शर्मा द्वारा प्रभावी ढंग से निभाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की ऐतिहासिक उपलब्धियों, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष, संस्कृति एवं स्वदेशी प्रयासों में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन एवं यंग लीडर डायलॉग जैसे मंचों की सराहना की।
सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देते हुए काशी-तमिल संगमम, फिजी में तमिल दिवस, कन्नड़ भाषा संरक्षण, शास्त्रीय संगीत, कच्छ रणोत्सव तथा Unsung Heroes जैसे प्रयासों का उल्लेख किया गया। महिला सशक्तिकरण, हस्तशिल्प, जी.आई. टैग और आत्मनिर्भर भारत की झलक भी प्रधानमंत्री के उद्बोधन में देखने को मिली।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला विचार आंदोलन है। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रही है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को वर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।
भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसंपर्क की दृष्टि से एक सफल एवं प्रेरणास्पद उदाहरण सिद्ध हुआ।