BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पीएम विश्वकर्मा योजना पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन



   Vision Live / ग्रेटर नोएडा

एमएसएमई-डेवलपमेंट फ़ैसिलिटेशन ऑफिस, ओखला, नई दिल्ली एवं आईईसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और सूक्ष्म उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवकांत द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया। उनके साथ डी.एस. तोमर, सह निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ ओखला; अनिल कुमार, डिप्टी कमिश्नर ऑफ इंडस्ट्रीज; डॉ. आर.के. भारती, उप निदेशक एमएसएमई-डीएफओ; अभिजीत कुमार, CFO आईईसी कॉलेज; प्रो. सुनील कुमार एवं प्रो. विनय गुप्ता, निदेशक, आईईसी कॉलेज उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कारीगरों और सूक्ष्म उद्यमियों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय की ओर से स्थानीय कारीगरों को 45 सिलाई किट वितरित किए गए, जो उनके कौशल विकास एवं उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विशेषज्ञों राजेश कश्यप, विवेक सिंह, प्रवीण पाल और अनुराग राय ने उपस्थित कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान कारीगरों और अधिकारियों के मध्य सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे प्रतिभागियों को योजनाओं को समझने और उनका लाभ लेने में आसानी हुई।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ यह विश्वास व्यक्त किया गया कि एमएसएमई-डेवलपमेंट फ़ैसिलिटेशन ऑफिस और आईईसी कॉलेज के संयुक्त प्रयासों से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और लाभदायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।