BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा मण्डल भाजपा की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

   Vision Live / ग्रेटर नोएडा 

ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समस्त संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा हेतु एक संक्षिप्त किन्तु अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन एवं समन्वय मण्डल के मीडिया एग्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, जिनकी सक्रिय भूमिका से बैठक सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपरक रही।

इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण करने पर मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण, विकसित भारत संकल्प, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू) अभियान पर विस्तृत विमर्श किया गया। एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र मतदाताओं के समावेशन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इस दौरान मीडिया एग्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों के मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क विस्तार एवं सकारात्मक संगठनात्मक छवि को सुदृढ़ करने के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन्हें उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया।

अपने संक्षिप्त किंतु ओजस्वी संबोधन में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने भगवत प्रसाद शर्मा की सक्रियता, संगठननिष्ठा एवं मीडिया समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता, वैचारिक प्रतिबद्धता तथा अभियानों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ हुआ।