BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Vision Live / ग्रेटर नोएडा 
शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहला मैच चांसलर एकादश और डायरेक्टर एकादश के मध्य खेला गया। चांसलर एकादश के कप्तान डॉ. अजीत कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
पहले मैच के परिणाम

डायरेक्टर एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। चांसलर एकादश की टीम राहुल झा के 23 रन के योगदान से डायरेक्टर एकादश को 7 विकेट से हराया और मैच अपने नाम किया। कुंवर प्रताप के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच के परिणाम

दूसरा मैच वाइस चांसलर एकादश और मेडिकल एकादश के मध्य हुआ। मेडिकल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवर में 72 रन बनाए। डेंटल कॉलेज के डॉ. महेंद्र चौहान और मनोज नागर के ऑलराउंडर प्रदर्शन के कारण वाइस चांसलर एकादश की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 60 रन बना पाई। मेडिकल एकादश ने वाइस चांसलर एकादश को 12 रन से हराया। मनोज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।