BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आईईसी कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम आयोजित

Vision Live/  ग्रेटर नोएडा 
नालेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में पूर्व छात्रों के लिये एलुमनी मीट – 2025 “अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रोफेसर भानु सागर एवं संस्थान के प्रथम बैच 2003 के अलुमनी सदस्यों द्वारा दीप प्रजवल्ल्न के साथ किया गया।

कार्यक्रम की विशेषताएं

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के चेयरमैन डॉ. नवीन गुप्ता ने कहा कि अलुमनी सदस्य संस्थान की नींव होते हैं और वो हमारे लिये अमूल्य धरोहर के समान हैं। उन्होंने कहा कि कालेज से जाने के बाद भी संस्थान की प्रगति के लिये वो हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

पूर्व छात्रों के अनुभव

कार्यक्रम में विदेशों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आये 105 पूर्व छात्रो ने अपनी पुरानी यादों के संस्मरण सभी के साथ साझा किये। पुराने छात्र कई वर्षों के बाद कालेज की प्रगति देखकर तथा अपने अध्यापकों से मिलकर बहुत खुश हुए।

आईईसी अलुमनी संगठन

इस अवसर पर संस्थान ने सभी पूर्व छात्रों के लिये आईईसी अलुमनी संगठन द्वारा भविष्य के अलुमनी कार्यक्रमों की बागडोर संगठन को संभालने पर बल दिया। सभी पूर्व छात्रो को इस संगठन की सदस्यता के लिये प्रेरित किया गया ताकि भविष्य में कालेज तथा पूर्व छात्रो के हितो के लिये सभी मिलजुलकर काम कर सकें।

संगीत कार्यक्रम

कार्यक्रम में पूर्व छात्र राज कुमार देवधर ने सेक्सोफोन पर संगीत कार्यक्रम पेश किया। संस्थान के विभिन्न शिक्षको तथा अधिकारियों ने सभी पूर्व छात्रों को मंच पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर राजकमल महाजन, प्रो. स्नेहिल, प्रो. दिनेश राणा, प्रो. शुभकांत, प्रो अमित यादव, संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश गर्ग एवं समस्त शिक्षक तथा छात्रों का विशेष सहयोग रहा।