BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा संगठन में युवा ऊर्जा का संदेश


सत्येंद्र नागर की नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को लेकर नए उत्साह का संदेश देते हुए दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर ने आज भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सत्येंद्र नागर ने नितिन नबीन को पार्टी के नवीन संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

संगठन और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान

भेंट के दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाएं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक दें, ताकि हर पात्र व्यक्ति को उनका समुचित लाभ मिल सके।

युवा राष्ट्रीय नेतृत्व से बढ़ा उत्साह

सत्येंद्र नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने इतिहास में अब तक का सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।

यह भेंट भाजपा में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और युवा नेतृत्व की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है।