BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

“विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन”



   Vision Live / गौतमबुद्धनगर

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD)–2026 के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साइंस मेला–प्रदर्शनी वर्ष 2025–26 का भव्य आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गौतमबुद्ध नगर द्वारा गलगोटियास कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर विक्रम बाली, विशिष्ट अतिथि जेपी पाठक, रजिस्ट्रार विनोद कुमार, डीन डॉ. पल्लवी गोयल, प्रियंका, आकाश, हिमांशु और यतेन्द्र पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

VBYLD–2026 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस युवा उत्सव का उद्देश्य युवा शक्ति में नेतृत्व गुण, रचनात्मकता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य समूह, लोकगीत समूह सहित इनोवेशन साइंस मेला–प्रदर्शनी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा को सार्थक दिशा देने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं की शानदार भागीदारी ने इस आयोजन को बेहद सफल और यादगार बनाया।