BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में WIE-HACKEARTH 2025 और I’CEO का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे की मैराथन हैकाथॉन शुरू


     Vision Live / ग्रेटर नोएडा

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में 7th इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड ऑटोमेशन (ICCCA 2025) के तहत दो दिवसीय प्रमुख कार्यक्रम WIE-HACKEARTH 2025 और I’CEO का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का खास समर्थन हासिल है।

  • WIE-HACKEARTH को IEEE Women in Engineering (WIE) द्वारा विशेष रूप से फंड किया गया है।
  • I’CEO इवेंट का प्रायोजन IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन द्वारा किया गया है।
  • वहीं मुख्य सम्मेलन ICCCA 2025 को भी IEEE यूपी सेक्शन का वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्राप्त है।

उद्घाटन के साथ ही 24 घंटे की मैराथन हैकाथॉन की शुरुआत हुई, जिसमें 30 टीमों की 90 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतिभागी स्मार्ट हेल्थ, सस्टेनेबल लिविंग और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर अगले 24 घंटों तक नवीन तकनीकी समाधान विकसित करेंगी।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा,
“यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भविष्य के लीडर्स तैयार करने का एक मंच है। हमें गर्व है कि हम छात्राओं को नवाचार और तकनीक के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर IIT कानपुर की डा. ट्विंकल त्रिपाठी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की डीन डा. कीर्ति पाल, फोर्थ आई के रिशभ शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति डा. के.एम. बाबू, तथा IEEE यूपी सेक्शन की वाइस चेयर डा. सुमन यादव सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

WIE-HACKEARTH के समानांतर I’CEO इवेंट भी शुरू हुआ, जिसमें 16 टीमें एक इनोवेटिव सीईओ की भूमिका निभाते हुए अपनी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे:

  • प्रथम पुरस्कार – ₹10,000
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹7,000
  • तृतीय पुरस्कार – ₹5,000

राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन सत्र समाप्त हुआ और तकनीकी सत्रों का दौर शुरू हो गया।