BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने गुरु नानक जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया


Vision Live/ Greater Noida 

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने श्री गुरु नानक देव दरबार गुरुद्वारा के सहयोग से सेक्टर अल्फा-2 स्थित गुरुद्वारा परिसर के निकट रक्तदान शिविर लगाया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकता है, और प्रत्येक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। यह अभियान समाज में मानवता, सेवा और सहअस्तित्व के संदेश को सशक्त बनाता है।

रक्तदान शिविर में शुभम सिंघल, मुकुल गोयल, मनु जिंदल, दीपांशु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आलोक गोयल, तरंग तायल और हरजीत सिंह बरार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सराहना करते हुए पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों की सहायता समय पर हो सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।