BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन




     Vision Live / ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धविश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा 18 नवम्बर 2025 को बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समझ विकसित करना तथा जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पूरी गतिविधि का संचालन एवं समन्वय मैनेजमेंट एक्टिविटी क्लब (MAC) के स्वयंसेवकों द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. श्वेता आनंद ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक वित्तीय जगत से जोड़ते हैं और उन्हें बेहतर आर्थिक निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रशिक्षक सत्येन्द्र सिंह ने निवेश योजनाओं, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय सुरक्षा और धन-सृजन जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उनके व्यावहारिक उदाहरणों और संवादात्मक शैली ने छात्रों को निवेश के विभिन्न पहलुओं को सरलता से समझने में मदद की।

कार्यक्रम में रीजनल हेड (नॉर्थ) पंकज मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को वित्तीय दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया और उनके बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

अंत में अतिथियों को मोमेंटो प्रदान किए गए। मैनेजमेंट एक्टिविटी क्लब ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने भविष्य में भी कौशल-विकास व उद्योग-संबंधित कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प दोहराया।