BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा भारत का गौरव — जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

     Vision Live  / Yeida City 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि —

“नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा और एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।”

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। यह एयरपोर्ट केवल एक परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘नए भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन के साथ देश और दुनिया के यात्रियों को नई सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।

“नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर पैदा करेगा। यह उत्तर प्रदेश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।”धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर

बैठक के बाद विधायक ने एयरपोर्ट परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पूरा होने से उत्तर प्रदेश न केवल “विकसित भारत – विज़न 2047” के लक्ष्य की ओर अग्रसर होगा, बल्कि देश की वैश्विक पहचान को भी नई उड़ान मिलेगी।