BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दीपावली मिलन में झलकी कांग्रेस की एकता और सौहार्द की भावना






जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने वाईएमसीए ग्रेटर नोएडा में किया आयोजन
      Vision Live/ ग्रेटर नोएडा
दीपावली के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा वाई० एम० सी० ए० परिसर, ग्रेटर नोएडा में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नफरत पर प्रेम की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी सदैव उस भारत की परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है, जहाँ सबको साथ लेकर चलना और समाज में प्रेम व एकता फैलाना हमारी पहचान रही है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में संवाद, संवेदनशीलता और सम्मान की ज्योति जलाने की आवश्यकता है।
दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा कि दीपावली केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्मचिंतन का अवसर भी है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले एक वर्ष में समाज की भलाई और राजनीतिक परिवर्तन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे — चाहे वह राजनीति के माध्यम से हो या सामाजिक सेवा से।

जिला कांग्रेस समन्वयक जोगश नेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पहले देश के नागरिक हैं और उनका कर्तव्य है कि वे समाज के हर वंचित, शोषित और दलित वर्ग के जीवन में उम्मीद की रोशनी जगाएं। यदि हम यह कर पाएं तो यह हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सपनों का सच्चा सम्मान होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस की वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की।
दीपावली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, रिज़वान चौधरी, संदीप नागर, रघुराज शर्मा, गौतम सिंह, रीमा नैयर, कपिल भाटी, आर.के. प्रथम, कैलाश बंसल, पुनीत कुमार मावी, नीरज लोहिया, रूबी चौहान, देवेश चौधरी, मोहम्मद तक़ी, रमेश वाल्मीकि, सुबोध भट्ट, नरेश कुमार शर्मा, सचिन शर्मा, विपिन त्यागी, अरविन्द रेक्सवाल, सतीश चंद्र वाल्मीकि, अमित कुमार, धर्मवीर सिंह प्रधान, हरेंद्र शर्मा, श्रुति कुमारी, दुष्यंत नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शांति, एकता और प्रगति के दीप जलाने का संकल्प लिया।