BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भव्य रामलीला मंचन का समापन दशहरा पर्व के साथ, रावण दहन देख गूँजा सूरजपुर


      Vision  Live / सूरजपुर, (ग्रेटर नोएडा)
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही भव्य रामलीला का समापन विजयदशमी पर्व के अवसर पर हुआ। दशहरे के मुख्य आकर्षण के रूप में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने मेघनाथ व रावण के विशालकाय पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में नीलगगन प्रॉपर्टेक प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सौविंद्र भाटी, दादरी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट हृदेश राव, तथा एसएस पब्लिक स्कूल सिकंदराबाद बुलंदशहर के डायरेक्टर जयवीर भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों का उद्बोधन

सौविंद्र भाटी ने कहा कि “रामायण हमें सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आज के समय में हमें अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को उतारने की आवश्यकता है।”

एडवोकेट हृदेश राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सद्गुणों को अपनाने का संदेश देता है। युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

जयवीर भाटी ने कहा कि “रामलीला जैसी सांस्कृतिक परंपराएँ हमारी धरोहर हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और आदर्शों से जोड़ती हैं। समिति द्वारा किया गया यह आयोजन प्रशंसनीय है।”

प्रतिदिन की भांति राघव कला केंद्र के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का रोमांचक मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के उपरांत समिति की ओर से कलाकारों और पदाधिकारियों का माल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के केडी गुर्जर ने भी पगड़ी पहनाकर कलाकारों का सम्मान बढ़ाया।


समारोह में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतवीर भाटी, महासचिव एडवोकेट सतपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्रबंधक लक्ष्मण सिंघल, ऊपर बंधक ओमवीर बैसला, व्यवस्थापक अशोक शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर समिति के संरक्षक मूलचंद प्रधान, वीरपाल भगत जी, उपाध्यक्ष अनिल भाटी, सह सचिव विनोद सिकंदराबादी, संयोजक सुभाष चंद्र पाराशर, रघुवीर सिंह जेसीबी वाले, ठाकुर ओमपाल सिंह, एडवोकेट नितिन शर्मा (कानूनी सलाहकार), व्यवस्थापक चेतन कुमार और प्रमोद ठाकुर, रविंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दशहरे के समापन पर आसमान में आतिशबाज़ी और रावण दहन के दृश्य ने वातावरण को भक्ति, उत्साह और जयकारों से सराबोर कर दिया।


-