BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “शेपिंग द फ्यूचर ऑफ फार्मेसी” पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन



   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ग्रेटर नोएडा में “Shaping the Future of Pharmacy: Empowering Healthcare through Digital Transformation and Innovations” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
यह सम्मेलन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।
कॉलेज की चेयरपर्सन सुश्री पूनम शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. मोजाहिदुल इस्लाम, निदेशक, एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने फार्मेसी और हेल्थकेयर सेक्टर में डिजिटल परिवर्तन और नवाचार की दिशा पर अपने विचार साझा किए—

  • डॉ. जावेद अली, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने लिपोसोम्स के औषधीय उपयोग और आधुनिक चिकित्सा में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
  • डॉ. एस.के. अब्दुल रहमान, डीन एवं प्रोफेसर, गलगोटियास विश्वविद्यालय ने आई.पी.आर. (बौद्धिक संपदा अधिकार) के महत्व और फाइलिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।
  • डॉ. मनोज शर्मा, क्यूपीपीवी एवं प्रमुख, ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी सिस्टम एंड फार्माकोविजिलेंस, विन मेडिकेयर प्रा. लि., नई दिल्ली ने फार्माकोविजिलेंस और एडीआर (Adverse Drug Reactions) के प्रबंधन पर अपने विचार रखे।
  • डॉ. तनवीर नवेद, डिप्टी डीन, फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा ने पोस्ट कोविड-19 युग में औषधीय पौधों के बढ़ते महत्व पर चर्चा की।

सम्मेलन में 70 से अधिक ऑफलाइन और 50 से अधिक ऑनलाइन पोस्टर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य, नवाचार और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।
इसके साथ ही, कॉलेज द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 और फार्माकोविजिलेंस वीक 2025 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यह सम्मेलन फार्मेसी क्षेत्र में डिजिटल इनोवेशन, अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक और मील का पत्थर साबित हुआ


संस्थान परिचय:

एक्यूरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ग्रेटर नोएडा, फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है जो उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
कॉलेज का उद्देश्य भविष्य के फार्मासिस्टों को तकनीकी दक्षता और मानवीय दृष्टिकोण से सशक्त बनाना है।