BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

      

🪔 Vision Live / ग्रेटर नोएडा

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में दीपों का पर्व दीपावली उल्लास, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर को आकर्षक दीपों, रंगोली और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण में उत्साह और आनंद का संचार हुआ।

इस अवसर पर आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहेल चड्ढा, सचिव बी.के. अरोड़ा, निदेशक (पब्लिक रिलेशंस) लुकेश लून, तथा प्राचार्य डॉ. सचित आनंद अरोड़ा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

सचिव बी.के. अरोड़ा ने कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को आह्वान किया कि वे अपने जीवन में मानवता, सहयोग और नैतिक मूल्यों का दीप प्रज्वलित करें।

प्राचार्य डॉ. सचित आनंद अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली का यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि जैसे दीपक अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है, वैसे ही हमें अपने कार्यस्थल पर समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ समाज और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संस्था की प्रगति में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान अमूल्य है। उन्होंने पूरे आई.टी.एस. परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा —
“दीपावली का यह प्रकाश आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए।”

अंत में उपाध्यक्ष सोहेल चड्ढा ने सभी उपस्थित जनों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और मिठाई वितरण के साथ हुआ।