BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह टाइगर



📰 क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श

     Vision Live / ग्रेटर नोएडा
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह टाइगर ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
डॉ. पाठक ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील है और जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान इंद्रजीत सिंह टाइगर ने उपमुख्यमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. पाठक ने भी उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी और दादरी प्रमुख बिजेंद्र भाटी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से भी इंद्रजीत सिंह टाइगर ने भेंट की और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इंद्रजीत सिंह टाइगर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क बनाया है।
वे दादरी विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

सफीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह टाइगर, ग्रेटर नोएडा की जानी-मानी सामाजिक और राजनीतिक हस्ती चौधरी विद्याराम के पुत्र हैं। वे धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जिसके चलते सर्व समाज में उनकी गहरी पैठ है।