BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधान परिषद चुनाव की तैयारी पर हुई विस्तृत चर्चा


   Vision Live / ग्रेटर नोएडा

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जहां महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन व आदर्शों को नमन किया, वहीं आगामी विधान परिषद सदस्य (स्नातक एवं शिक्षक) चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि भारतीय समाज के प्रथम कवि और महान चिंतक थे। उन्होंने बताया कि “आदि कवि” के नाम से प्रसिद्ध महर्षि वाल्मीकि ने 24,000 श्लोकों में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण किया। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि मनुष्य अपने कर्म, त्याग और विचारों से महान बनता है, न कि जन्म से।

सुधीर भाटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए मतदाता सूची के गठन कार्य में पूरी निष्ठा और सक्रियता से भाग लें। उन्होंने कहा, “हमारे संगठन की मजबूती जनता की भागीदारी से आती है। हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी निभानी है कि अधिक से अधिक शिक्षित मतदाता समाजवादी विचारधारा से जुड़े और लोकतंत्र को सशक्त करें।”

बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर खड़ी रही है। ऐसे में महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, कृष्णा चौहान, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, रामशरण नागर (एडवोकेट), हरवीर वाल्मीकि, देवेन्द्र भाटी, यूनुस प्रधान, सुरेन्द्र नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, विकास जतन, सुधीर चौहान, विक्रम टाइगर, सुनीता यादव, लाल सिंह गौतम, अमित रौनी, शैलेन्द्र भाटी, प्रवीण भाटी, विनोद लोहिया, विपिन सेन, मनोज शर्मा, मोहित नागर, जय सिंह वाल्मीकि, गजेन्द्र यादव, अनीस अहमद, अस्लम, राजेश पाल, अनिता चौहान, पूजा, मोनिका यादव, जावेद अंसारी, सतप्रकाश नागर, लखन जाटव, कृष्ण पहलवान, जोरा भाटी, वकील पहलवान, हसमुद्दीन, ऋतिक प्रधान, शेर सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि समाजवादी पार्टी महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलकर समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएगी।