BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नवरात्रि पर Accurate Institute में माता की चौकी, भक्ति रस में डूबे विद्यार्थी


Vision Live / ग्रेटर नोएडा
नवरात्रि के पावन अवसर पर Accurate Institute of Management & Technology में मंगलवार को अष्टमी के दिन भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। नए सत्र की शुरुआत माता रानी के गुणगान और भक्ति माहौल से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

भक्ति में लीन हुए विद्यार्थी

हल्की बारिश के बीच प्रसिद्ध भजन गायक संजय नागपाल के भजनों पर विद्यार्थी और अध्यापकगण झूम उठे। नागपाल ने रसखान की कहानी सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी पंजाबी और लोकधुनों पर बच्चे तालियां बजाते हुए नृत्य करने लगे।

झांकियों ने मनमोह लिया

भजन सत्र के दौरान मां काली और भगवान शिव की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही, राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने भी सभी को आकर्षित किया। विद्यार्थी इन झांकियों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए।

चौकी का शुभारंभ और संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की अध्यक्ष सुश्री पूनम शर्मा ने मां की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा – “नवरात्रि का यह पर्व हमें शक्ति, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है।”

भंडारे और प्रसाद वितरण से हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन माता की आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन ने नवरात्रि को और भी विशेष बना दिया।