BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्तर प्रदेश में 2027 में बनेगी सपा सरकार : आर. एन. यादव

पूर्वांचल में पहले से अधिक मजबूत होगी सपा, 2027 में बनेगी सपा सरकार : आर. एन. यादव


असलम परवेज / देवरिया
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. एन. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शोषितों, वंचितों और मज़लूमों की आवाज़ को बुलंद किया है। पार्टी का जन्म ही अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई के उद्देश्य से हुआ था, और आज भी सपा अपने उसी मूल विचारधारा पर अडिग है।

श्री यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे नवी मुंबई और कल्याण के जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ पनवेल और ठाणे जिले के सपा प्रभारी भी हैं। पार्टी नेतृत्व से उनकी नज़दीकी और संगठनात्मक पकड़ के लिए वे जाने जाते हैं।

आर. एन. यादव ने कहा —

“समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। पार्टी अब केवल नाम के लिए नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी सौंपेगी।”

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं बची है, जबकि समाजवादी सरकारों के कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में जो काम हुए, वे मिसाल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।