BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्रीराम के राजतिलक की घोषणा से देवताओं में चिंता, ग्रेटर नोएडा रामलीला मंचन ने किया भावुक


  Vision Live  / श्रीरामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा
  ग्रेटर नोएडा  साइट-4, सेंट्रल पार्क में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव रामलीला 2025 में रविवार को हुए मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

मुख्य अतिथि व शुभारम्भ

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस शैलेन्द्र भाटिया (नोडल ऑफिसर NIAL), जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र ढाढा, अजीत दोला, योगेंद्र भाटी, प्रयोजक अंकुर मित्तल, विजेंद्र भाटी, सौरव भाटी, बॉबी भाटी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर व भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मंचन का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने कमेटी को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

आज की लीला का भावुक मंचन

  • कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मंचन में राजा दशरथ द्वारा श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा से देवताओं में चिंता व्याप्त हो जाती है।
  • आपसी विचार-विमर्श के बाद देवी सरस्वती मंथरा की बुद्धि भ्रमित करती हैं। कैकयी, राजा दशरथ से दो वरदान मांगती है—राम को चौदह वर्षों का वनवास और भरत का राजतिलक
  • यह सुनकर राजा दशरथ को श्रवणकुमार प्रसंग का श्राप याद आता है और वे पुत्र वियोग में प्राण त्याग देते हैं।
  • महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि वनवास जाते समय गंगा तट पर केवट श्रीराम के चरण धोकर उन्हें पार कराता है। श्रीराम वहां से भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर वन की ओर बढ़ते हैं।
  • उधर भरत, अयोध्या लौटकर राम के वनवास के समाचार सुनते हैं और कैकयी को धिक्कारते हुए राम को मनाने वन की ओर जाते हैं।

कल की झलक

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि 29 सितम्बर की लीला में नारद-सुपर्णखा संवाद, सीता हरण, राम-वियोग और जटायु मरण जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन होगा।

20 वर्षों से निरंतर भव्य आयोजन

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने जानकारी दी कि श्रीरामलीला कमेटी पिछले 20 वर्षों से इस विजय महोत्सव का आयोजन कर रही है। हर वर्ष मंचन में कुछ नया प्रस्तुत किया जाता है—जैसे इस बार 50 फीट का धनुष 55 फीट की ऊँचाई से टूटने का दृश्य और एनसीआर का सबसे बड़ा मंच आकर्षण का केंद्र है।


इस अवसर पर लगे मेले में खाने-पीने के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ, झूले, सर्कस, जादू व बच्चों के लिए अनेक मनोरंजन साधन भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में अध्यक्ष मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, चन्द भाटी, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, गजेंद्र चौधरी, विशाल जैन, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोश मास्टर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।