BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का भव्य आयोजन



Vision Live / Greater Noida
  ग्रेटर नोएडा रामलाल वृद्ध आश्रम के गौशाला परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस का आयोजन बड़े श्रद्धा और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज ने दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तजनों को भगवान की दिव्य शक्तियों एवं जीवन की लीलाओं का अद्भुत वर्णन सुनाया।

आज की कथा में विशेष रूप से निम्न प्रसंगों का वर्णन किया गया—

  1. माता-पिता की प्रेरणा
  2. ध्रुव चरित्र
  3. प्रियव्रत एवं उत्तमव्रत चरित्र
  4. भरत जी का चरित्र (जिनके नाम पर देश भारत कहलाया)
  5. अजनाभ खंड
  6. नरक का वर्णन (व्यक्ति जैसे कर्म करता है, वैसे ही फल भोगता है)
  7. अजामिल उपाख्यान (ठाकुर जी के नाम संकेतन का महत्व)
  8. प्रह्लाद चरित्र

कथा के दौरान आश्रम में उपस्थित वृद्ध माता-पिता और भक्तगण भक्ति रस में सराबोर हो गए। भगवान की लीलाओं के पावन वर्णन से श्रोताओं की आंखें भावविभोर हो उठीं।

कार्यक्रम के परीक्षित अध्यक्ष रहे—शिव प्रसाद शर्मा, ज्योति शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राजा रानी, विवेक लाल, सलोनी, भगवती प्रसाद, दिनेश शर्मा, धीरज चौधरी, राजेश्वरी, हेमंत, राज गर्ग, धर्मेंद्र बालियान सहित अनेक श्रद्धालु।