BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रांतीय बैठक संपन्न

📢  संगठन सृजन व "वोट चोरी" हस्ताक्षर अभियान पर हुई गहन समीक्षा



🖊️ – मौहम्मद इल्यास “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रांतीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की।

मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन और जिला नेतृत्व की सक्रियता से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों बाद कांग्रेस नए तेवर के साथ जनता के बीच उतर रही है।”

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बूथ स्तर तक संगठन का गठन लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, कुछ स्थानों पर पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर चिंता जताई और संकेत दिया कि समय आने पर सक्षम और समर्पित कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” को जन-जन तक ले जाने और अधिक से अधिक हस्ताक्षर पत्र प्रदेश मुख्यालय भेजने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी ने बंद कमरे में जिला स्तर के पदाधिकारियों से अलग-अलग वार्ता कर उनकी सांगठनिक तैयारियों का मूल्यांकन भी किया।

बैठक के संयोजक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि “गौतम बुध नगर कांग्रेस सांगठनिक दृष्टि से लगातार मजबूत हो रही है। जिले में वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान भी जोरों पर है और जनता के बीच इस मुद्दे पर आक्रोश दिखाई दे रहा है।”

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।