BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर विधायक को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन



टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग

 Vision Live / जेवर
शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर आज शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जेवर के लोकप्रिय विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों की समस्या की गंभीरता को समझते हुए आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री से इस विषय पर भेंट करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री, भारत सरकार से भी इस संदर्भ में वार्ता की जाएगी, ताकि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

 ज्ञापन कार्यक्रम में विनोद नागर (जिलाध्यक्ष), नरेश कौशिक (राष्ट्रीय काउंसलर व प्रांतीय ऑडिटर), गौतम बुद्ध नगर के जिला मंत्री, सतपाल सिंह भाटी (ब्लॉक अध्यक्ष जेवर), बृजेश कुमार शर्मा (ब्लॉक मंत्री जेवर), मुकेश वत्स, गंगाराम शर्मा और मनीषा सिंह उपस्थित रहे।