BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भूमि विवाद को लेकर किसान का धरना स्थगित, 6 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी


 Vision Live / ग्रेटर नोएडा

बिरौंडा गांव के किसान राकेश भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गोदरेज बिल्डर के खिलाफ आज धरना-प्रदर्शन किया। किसान ने ज्ञापन (पत्रांक संख्या 1187/2023) के माध्यम से अवगत कराया कि खसरा संख्या 9 की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस प्रकरण में भूलेख विभाग की स्पष्ट आख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है।

किसान की मांग है कि जब तक अदालत का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक संबंधित भूमि पर कोई भी प्रोजेक्ट लॉन्च न किया जाए।

धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले का समाधान निर्धारित समय पर किया जाएगा। आश्वासन के बाद किसान ने फिलहाल धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। हालांकि, किसान राकेश भाटी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा तय समय पर समाधान नहीं किया गया तो 6 अक्टूबर को गोदरेज बिल्डर के मुख्य द्वार पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।