BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में ‘आरोहन 2K25’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन



Vision Live / Greater Noida
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (GNIT एवं GNIT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट) में नए सत्र के एमबीए और बी.टेक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ‘आरोहन 2K25’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की संस्कृति, मूल्यों और शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराना तथा उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई। इस अवसर पर चेयरमैन बी. एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की राह पर बढ़ने और अकादमिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में संतुलन बनाने के लिए प्रेरित किया। मंच पर डायरेक्टर डॉ. सोमेंद्र शुक्ला, डीन मैनेजमेंट कॉलेज दीप्शिखा शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. रंजीत वर्मा (एमिटी यूनिवर्सिटी) ने नेतृत्व, नवाचार और प्रबंधन शिक्षा में नैतिकता पर अपने विचार साझा किए। वहीं डॉ. मुक्ता जोशी (मुक्ता मेंटरिंग माइंड्स) ने छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन को सफलता की कुंजी बताते हुए प्रेरक संबोधन दिया। इसके साथ ही इंटरैक्टिव सेशन्स, मोटिवेशनल गतिविधियाँ और आइस-ब्रेकिंग एक्सरसाइज़ ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा संस्थान की न्यूज़लेटर “GN TIMES” (वॉल्यूम 5, अंक 4: 2024-25) का लोकार्पण। साथ ही मेधावी छात्रों को एवार्ड ऑफ अप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

सम्मानित विद्यार्थी

  • एमबीए (प्रथम श्रेणी विद ऑनर्स): संतोष, रिमांशु मावी, स्वीटी
  • बी.टेक (प्रथम श्रेणी विद ऑनर्स): प्रिंस कुमार गुप्ता, श्रिष्टि गुप्ता, उदित राज वशिष्ठ, अर्नब दुबे, ओजस्वी राव, विवेक कुमार सिंह

अंत में वोट ऑफ थैंक्स दिया गया, जिसमें चेयरमैन, डायरेक्टर, डीन, अतिथि वक्ताओं, फैकल्टी, एलुमनाई और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

‘आरोहन 2K25’ ने नए विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को प्रेरक दिशा दी और उन्हें आत्मविश्वास के साथ नए मुकाम हासिल करने के लिए तैयार किया।