BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘नवांकुर-2025’ का भव्य आयोजन



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा नवप्रवेशित एमबीए, इंटिग्रेटेड एमबीए एवं बीबीए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘नवांकुर-2025’ का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के भव्य सभागार में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमन गुप्ता (सह-संस्थापक एवं सीएमओ, boAt), बृजेश कुमार (जेल अधीक्षक, गौतम बुद्ध नगर), दीपक बंसल (ग्लोबल टैलेंट एक्विज़िशन हेड- रॉयल साइबर), कोच श्वेता (बिज़नेस ग्रोथ कंसल्टेंट), संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मैनेजमेंट सदस्य सपना गुप्ता, वंश गुप्ता, जिम्स के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह तथा निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नया चरण उनके जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने छात्रों को आत्म-जिम्मेदारी निभाने, सहपाठियों व शिक्षकों से मजबूत जुड़ाव बनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता अमन गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी अनूठी कहानियों पर विश्वास करने, जोखिम उठाने और उद्यमिता की राह चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि— “विजेता वही बनता है जो जोखिम उठाने का साहस रखता है। दूसरों की सफलता की नकल करने के बजाय अपनी अनूठी पहचान बनाइए।”

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने कारागार को सुधार और पुनर्वास केंद्र बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट दीपक बंसल और कोच श्वेता ने इंटरैक्टिव सत्र में बदलते कारोबारी माहौल, चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर सोनू शर्मा ने छात्रों में जोश और आत्मविश्वास भरते हुए कहा— “सफलता की चाबी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है। हर सुबह एक नया अवसर है, हार मानने से पहले एक और प्रयास अवश्य करें।”

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता, डॉ. सविता मोहन एवं डॉ. बबीता, डीन अकैडमिक, विभागाध्यक्ष एवं सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।