BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एल्डिको मिस्टिक ग्रीन्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ‘खेलो IMG’ का रंगारंग समापन



Vision Live/ Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित एल्डिको मिस्टिक ग्रीन्स सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की गूंज और खेलों का जोश एक साथ देखने को मिला। यहां “खेलो IMG” स्पोर्ट्स फेस्टिवल के भव्य समापन और स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत पुरस्कार वितरण, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

चार अगस्त से 14 अगस्त तक चले “खेलो IMG” में करीब 250 प्रतिभागियों ने 16 खेलों में 350 से अधिक मुकाबलों में दमखम दिखाया। लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन (सिंगल, डबल, मिक्स), पुरुष/महिला क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, स्विमिंग आदि खेलों में मुकाबले हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 विजेताओं को स्वर्ण पदक और लगभग 100 प्रतिभागियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल, ओलंपियाड, संगीत और नृत्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 22 बच्चों को ‘स्पेशल अचीवर्स अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।

समारोह की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट और ध्वजारोहण के साथ हुई। बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि निवासियों और एओए पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोसाइटी निवासी अमित रंजन ने आयोजन की सराहना करते हुए एओए टीम से ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का अनुरोध किया।

मुख्य आयोजकों में उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, राकेश ठाकुर, संतोष दास, अभिलाषा चंडूका, दीपक अग्रवाल, कामिया, अनिल झा, मनीषा अरोड़ा, अमित शर्मा, शशांक और मनी सिंह शामिल रहे। दिनभर सोसाइटी का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भरपूर आनंद लिया।