BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Donate Blood, Save Life : रोटरी क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर



पूर्वांचल हाईट्स सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, 37 यूनिट रक्त एकत्रित


Vision Live / Greater Noida

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और पूर्वांचल हाईट्स सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से आज सोसाइटी के क्लब हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 37 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित हुआ। सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा की मिसाल पेश की।

क्लब सदस्य मनीष गर्ग ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। “आज आपका दिया हुआ रक्त, कल आपके किसी परिवारजन या मित्र की जान बचा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।”

इस अवसर पर सोसाइटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे, जिनमें शुभम सिंघल, मुकुल गोयल, अभिषेक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मोहित बंसल, मनु जिंदल, उदित गोयल, मनीष गर्ग, शुभम गोयल और मयंक गर्ग शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को प्रचारित करना और लोगों को प्रेरित करना रहा।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }